ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़लखनऊ

शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी शक्ति: सत्यम ओझा

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक संवाद कार्यक्रम का आयोजन तुलसी सदन में किया गया। 

प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत विशेष जन सम्पर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक संवाद कार्यक्रम का आयोजन तुलसी सदन (हादीहाल) में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा ने कहा कि आज का विद्यार्थी ही कल का राष्ट्र निर्माता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को जीवन की वह शक्ति है जिससे आत्मनिर्भरता, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित किया जा सकता है।

विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सबसे प्रभावी साधन है।

संवाद सत्र कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार के अवसरों, डिजिटल तकनीक, कौशल विकास छात्राओं के साथ भेद-भाव न हो तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे।

इस अवसर पर जनपद के खंड शिक्षा अधिकारीगण, डीसी, जिला रंगोली टीम, शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button