ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

बिना फिटनेस वाहन चलाने वाले स्कूलों पर की जाए कार्रवाई: डीएम

प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बिना फिटनेस और बिना परमिट चल रहे स्कूल वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 160 विद्यालयों के परमिट के लिए विशेष कैंप आयोजित करने और एआरटीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

प्रतापगढ़। जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति व विद्यालय यान की समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने पाया कि 160 विद्यालय ऐसे है जिनका परमिट ही नहीं हुआ है जिस पर एआरटीओ को निर्देशित किया गया कि इन 160 विद्यालयों को परमिट निर्गत करने के लिये कैम्प का आयोजन किया जाये जिसमें सभी विद्यालयों का परमिट कराया जाये।

बिना फिटनेस वाले वाहनों को स्कूलों में न चलाया जाये, यदि बिना मानक के स्कूलों में वाहन चलते हुये पाये जाये तो सम्बन्धित विद्यालय के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया गया कि चिन्हित किये गये गुड्स सेमेरिटन को अभी तक सम्मानित नहीं किया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये एआरटीओ को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. राममोहन मीना, एआरटीओ एके शुक्ला, अधिशासी अभियन्ता प्रांतीय खण्ड ओपी चौरसिया, ईओ नगर पालिका राकेश कुमार, ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button