ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन: पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक, जंतर-मंतर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी को हाउस अरेस्ट किए जाने का भी दावा किया गया।

प्रतापगढ़।

पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस जिला कार्यालय से कंपनी बाग तक पैदल मार्च निकाला गया और नायब तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस के अनुसार, जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी को कार्यक्रम से पहले उनके आवास पर कई घंटों तक हाउस अरेस्ट रखा गया। इसके बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी के नेतृत्व में मार्च निकालकर अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाया।

ज्ञापन में उठाई गईं ये प्रमुख मांगें

राष्ट्रपति के नाम भेजे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने निम्नलिखित मांगें रखीं:

  • पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं कठोर जांच।
  • दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।
  • जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज की जांच।
  • लाठीचार्ज के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई।
  • शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार।

डॉ. नीरज त्रिपाठी का बयान

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने दावा किया कि छात्रों और युवाओं के आंदोलन के दबाव में सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगे भी छात्रों और युवाओं के हितों तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेगी। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग दोहराई।

अन्य नेताओं ने भी रखी अपनी बात

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर और एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने कहा कि लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

 मुख्य रूप से राम लवट यादव, महेंद्र शुक्ला, राम शिरोमणि वर्मा, अंजली उपाध्याय, रवि भूषण सिन्हा, हरिश्चंद्र सरोज, सरोज कश्यप, अशोक सिंह, रविंद्र मिश्रा, रियाज सुल्तान, आशिक अली,कपिल ओझा,पृथ्वी राज गौतम, विवेक पाण्डेय, मोहम्मद चरण सिंह यादव, सुरेश कुमार सरोज,राजू खान,रवि प्रताप सिंह, सद्दाम, एजाज अहमद, अबू शमा, अरबाज आलम, फरीद धर्मराज सिंह, सुरेश मिश्रा अश्वनी उपाध्याय, शिवांशु भट्ट,अंजलि मिश्र,सपना गुप्ता, आशा देवी,सुमन आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे l

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button