
प्रयागराज।
सावन माह के पावन अवसर पर प्रयागराज में बाहर से आने वाले कांवरियों, स्नानार्थियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर सिविल डिफेंस की टीम पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। पोस्ट वार्डन-10 एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेश पाठक के नेतृत्व में सेक्टर वार्डन और फायर फाइटर लगातार सेवा एवं सुरक्षा व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
राजेश पाठक ने ड्यूटी पर तैनात सभी स्वयंसेवकों को निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्वयंसेवकों से ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के साथ श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग करने की अपील की। साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
सफाई, पेयजल और सुरक्षा की व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेला प्राधिकरण और नगर निगम प्रयागराज की ओर से सफाई, विद्युत, शौचालय और पेयजल समेत विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर जल पुलिस, थल पुलिस और सीसी कैमरों के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है।
सिविल डिफेंस की ओर से श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क प्याऊ का संचालन भी किया जा रहा है। इससे गर्मी और उमस के बीच आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल रही है।
उप नियंत्रक ने किया अचानक निरीक्षण
ड्यूटी के दौरान उप नियंत्रक सिविल डिफेंस प्रयागराज नीरज मिश्रा ने अचानक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सेवा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात स्वयंसेवकों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान लाला अहिरवार, शशांक शेखर ओझा (डिवीजन वार्डन), आशीष बाजपेई (डिप्टी डिवीजन वार्डन), काशीनाथ सोनकर (डिप्टी पोस्ट वार्डन) समेत ओम प्रकाश शैलेंद्र, राज श्रीवास्तव, नरेंद्र पांडे, कृष्ण कुमार पाठक, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रभात कुमार मौर्य, आकाश कुशवाहा, दीपचंद निषाद, मुकेश शुक्ला, नितेश शुक्ला, सचिन कुमार यादव, अमित कुमार मिश्रा, यश वर्मा, विधान मिश्रा, अलोकचंद मिश्रा, राजेश निषाद, सर्वेश त्रिपाठी, अतुल कुशवाहा, सतीश कुमार द्विवेदी, पीयूष गुप्ता, सुधीर कुमार, राजेश शुक्ला, संतोष कुशवाहा, उज्जवल मिश्रा, अरविंद तिवारी, अनिल द्विवेदी, संजय यादव और अवधेश पाठक सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।





