गोण्डाताज़ा ख़बर

बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर गोण्डा में जश्न, समर्थकों ने बांटी मिठाई और की आतिशबाजी

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने के बाद गोण्डा के नवाबगंज समेत कई स्थानों पर समर्थकों ने मिठाई बांटी, आतिशबाजी की और फैसले का स्वागत किया।

गोण्डा।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व सांसद और पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को आरोपों से बरी किए जाने के बाद गोण्डा जिले में उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया। नवाबगंज क्षेत्र सहित कई स्थानों पर मिठाई बांटी गई और आतिशबाजी कर फैसले का स्वागत किया गया।

नवाबगंज क्षेत्र के नरेन्द्रपुर गांव में प्रधान प्रतिनिधि अजय चौहान के नेतृत्व में समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और आतिशबाजी की। अजय चौहान ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर शुरू से विश्वास था और अदालत के फैसले ने उनके विश्वास को मजबूत किया है।

इसी तरह कोल्हमपुर तिराहे पर समाजसेवी कप्तान पाठक ने लोगों को लड्डू वितरित कर खुशी जताई। वहीं नगर के व्यवसायी सूरज लाल गुप्ता ने तिकोना पार्क पर आतिशबाजी कर समर्थकों के बीच मिठाइयां बांटी।

विश्वनोहरपुर स्थित पूर्व सांसद के आवास पर भी फैसले की सूचना मिलते ही समर्थकों ने जश्न मनाया। साकीपुर गांव में प्रधान जय सिंह ने 51 किलो लड्डू वितरित कर खुशी व्यक्त की।

फैसले के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समर्थकों ने न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि सोनू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह, सतीश उर्फ कप्तान पाठक, अनिमेष सिंह, अजय चौहान, सूरज लाल गुप्ता, राजेश गुप्ता, मुकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button