गोरखपुरताज़ा ख़बरबस्ती

बस्ती में ग्राहक सेवा केंद्र में सेंधमारी, 36 हजार नकदी और लैपटॉप लेकर चोर फरार; पुलिस जांच में जुटी

बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र में चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्रों को निशाना बनाया। दीवार काटकर एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र से 36 हजार रुपये नकद, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी।

बस्ती

बस्ती जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस गश्त को चुनौती देते हुए ग्राहक सेवा केंद्रों को निशाना बनाया। गुरुवार रात चोरों ने दो ग्राहक सेवा केंद्रों में सेंध लगाकर नकदी, लैपटॉप और अन्य जरूरी सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह होने पर इलाके में हड़कंप मच गया।

????????????

दीवार काटकर एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार मुर्दहवा घाट स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र में चोर पीछे की दीवार काटकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद केंद्र का ताला तोड़कर करीब 36 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर ले गए।

वहीं, उभाई चौराहे पर स्थित एक अन्य ग्राहक सेवा केंद्र में भी चोरी होने की सूचना मिली है। यहां से भी नकदी और सामान गायब होने की बात सामने आई है।

सुबह पहुंचने पर संचालक को हुई जानकारी

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि वह रोज की तरह गुरुवार रात केंद्र बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह पहुंचे तो दुकान के अंदर सामान बिखरा मिला। जांच करने पर पता चला कि चोर पीछे की दीवार काटकर अंदर घुसे और नकदी समेत जरूरी सामान लेकर फरार हो गए।

उन्होंने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही हर्रैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस जल्द खुलासे का कर रही दावा

हर्रैया थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित संचालकों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button