
सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर
कुंडा (प्रतापगढ़)। कुंडा स्थित वंदना गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष (भदोही) विनय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह अपने बूथ को मजबूत बनाए और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाए।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहीं कुंडा विधानसभा की पूर्व भाजपा प्रत्याशी सिंधुजा मिश्रा ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था और आधारभूत ढांचे के विकास में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिससे जनता का विश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद
सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र ‘सेनानी’, जिला महामंत्री राजेश मिश्रा ‘राजन’, मानिकपुर चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ‘डिंपू’, जिला उपाध्यक्ष सरोज त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री सतीश चौरसिया, भूपेंद्र पांडेय, डॉ. सुमन साहू, मंडल अध्यक्ष रूपा गौतम, दिनेश गौतम, उमालाल तिवारी, राम मूरत पटेल, चुन्ना तिवारी, सुभाष प्रजापति, मोहम्मद सोहराब, अर्श मोहम्मद, सूर्यमणि शुक्ला, गोलू शुक्ला, मायापति त्रिपाठी, सर्वज्ञ पांडे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी रणनीति, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का आह्वान किया।





