ऑपरेशन मुस्कान के तहत लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता, लापता युवक को सकुशल परिवार से मिलाया
लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ 19 वर्षीय युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

लखनऊ।
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता 19 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को एक महिला ने सब्जी मंडी चौकी पर सूचना दी कि उनका पुत्र सुबह करीब 11 बजे बिना बताए घर से निकल गया था। युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित था।
सूचना मिलते ही शुरू किया गया सर्च अभियान
सूचना मिलते ही सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर खोजबीन, सुरागरसी और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की। अभियान के दौरान युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया।
इसके बाद पुलिस ने युवक को उसकी माता और बहन के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सुरक्षित वापस मिलने पर परिजनों ने विकासनगर पुलिस की संवेदनशीलता, त्वरित कार्रवाई और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की।
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
पुलिस के अनुसार, इस अभियान में चौकी प्रभारी सब्जी मंडी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक आनंद कुमार यादव और मुख्य आरक्षी अनुज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने का अभियान लगातार जारी है। आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।





