ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

प्रेमविवाह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 हजार के इनामी बदमाश दबोचे गये, मुठभेड़ में एक घायल

प्रेम विवाह हत्याकांड में 25-25 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, एसपी ने एसआई को किया निलंबित

प्रतापगढ़। जिले के चर्चित प्रेम विवाह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जेठवारा पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25-25 हजार रुपये के इनामी दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी चंदेश उर्फ पिंटू वर्मा के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी तेज बहादुर उर्फ तेजे को मौके से दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार बुधवार को गजराही पुलिया स्थित एसएनएस स्कूल के पास दोनों इनामी बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पिंटू वर्मा के बाएं पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए तेज बहादुर उर्फ तेजे को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी थाना जेठवारा में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित थे और उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब तक कुल तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

एसआई को एसपी ने किया निलम्बित
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रानीगंज थाने में तैनात एसआई महेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। महेश सिंह एक जानलेवा हमले के मामले की विवेचना कर रहे थे। एक आरोपी को जेल भेजने के बाद अन्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। एसपी ने उन्हें निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button