चित्रकूटताज़ा ख़बर

त्योहारों से पहले एसपी अरुण कुमार सिंह ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

चित्रकूट में आगामी त्योहारों को लेकर एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

चित्रकूट।

आगामी गुरु पूर्णिमा, चेहल्लुम एवं
बारावफात त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं
सुव्यवस्थित सम्पन्न कराए जाने के लिए कर्वी शहर में
विभिन्न स्थानों पर एसपी अरुण कुमार सिंह के
नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर सत्येन्द्र सिंह की
उपस्थिति में पुलिस बल द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गस्त
किया गया।

एसपी ने थाना व चैकी प्रभारियों एवं
बीट अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्रों में
सतर्कता बरतें। लगातार गश्त करें तथा जनता के साथ
समन्वय बनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत
सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाए। जनमानस से
अपील किया कि त्योहारों को शांति, सौहार्द एवं
भाईचारे के साथ मनाएं।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button