ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, 500 पौधे वितरित

प्रतापगढ़ में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत साकेत गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। एलायंस क्लब और वन विभाग के सहयोग से 500 पौधों का वितरण किया गया।

प्रतापगढ़। वृक्षारोपण सप्ताह के अंतर्गत साकेत गर्ल्स इंटर कॉलेज एवं साकेत गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राओं ने एलायंस क्लब इंटरनेशनल और वन विभाग के सहयोग से रविवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। महाविद्यालय परिसर से अंबेडकर चौराहे तक निकली रैली को सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में 500 से अधिक छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के समर्थन में नारे लगाते हुए लोगों को पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संदेश दिया। समाजसेवी एवं एलायंस क्लब इंटरनेशनल के डायरेक्टर रोशनलाल उमरवैश्य ने सभी को अपनी मां के नाम एक पौधा लगाने और उसे संरक्षित करने की शपथ दिलाई।

इस दौरान अंबेडकर चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर लगभग 500 पौधों का वितरण भी किया गया।
समापन समारोह में सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर प्रत्येक नागरिक से ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का संकल्प लेने की अपील  की l उन्होंने बताया कि साकेत महाविद्यालय का चयन उत्तर प्रदेश शासन के अप्रेंटिसशिप एंबेडेड प्रोग्राम के तहत हुआ है।

नए सत्र से बीएससी न्यूट्रिशन, डायटेटिक्स एंड फूड टेक्नोलॉजी (ऑनर्स विद रिसर्च) तथा बीसीए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिनमें अंतिम सेमेस्टर के दौरान छात्राओं को 12,300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड भी मिलेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी सदर जगन्नाथ प्रसाद, वन विभाग के अधिकारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों, महाविद्यालय के संस्थापक अरविंद श्रीवास्तव, शिक्षकों तथा बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button