ताज़ा ख़बरप्रयागराज

प्रयागराज: सुलेम सराय के प्राचीन दधिकांदो मेले की तैयारियां शुरू, 13 सितंबर को होगा आयोजन

प्रयागराज के सुलेम सराय में प्राचीन दधिकांदो मेला 13 सितंबर को आयोजित होगा। बैठक में पीयूष केसरवानी अध्यक्ष, मुकेश साहू महामंत्री और अंकुर रस्तोगी कोषाध्यक्ष चुने गए।

प्रयागराज।

सुलेम सराय के प्राचीन दधिकांदो मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर दधिकांदो मेला कमेटी की आवश्यक बैठक सुलेम सराय स्थित ठाकुरद्वारा में कमेटी अध्यक्ष दिनेश केसरवानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से पीयूष केसरवानी को दधिकांदो मेला कमेटी का अध्यक्ष, मुकेश साहू को महामंत्री और अंकुर रस्तोगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पदाधिकारियों ने मेले को सफल और भव्य बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।

13 सितंबर को होगा दधिकांदो मेला

मेला कमेटी के महामंत्री मुकेश साहू ने बताया कि इस वर्ष भी दधिकांदो मेला पूर्व की परंपरा के अनुसार पूरी दिव्यता और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर, रविवार को सुलेम सराय में दधिकांदो मेले का आयोजन होगा।

इसके अलावा 4 सितंबर को जन्माष्टमी एवं भगवान कृष्ण की छठी के अवसर पर भगवान कृष्ण-बलदाऊ का मुकुट पूजन भी विधि-विधान के साथ किया जाएगा। मेले और धार्मिक आयोजनों को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

बैठक में व्यापारी और क्षेत्रीय नागरिक रहे मौजूद

बैठक में पार्षद रीना, पार्षद शिव कुमार, पार्षद दीपक कुशवाहा, राजकुमार केसरवानी, सुलेम सराय व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खेड़ा, महामंत्री वीरेंद्र केसरवानी, कोषाध्यक्ष निरंकार साहू, पीयूष जायसवाल, धर्मचंद जायसवाल, अतुल केसरवानी, गुलशन अरोड़ा, ज्ञान केसरवानी, राकेश केसरवानी, अक्षय सिंह समेत क्षेत्रीय व्यापारी और बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button