ताज़ा ख़बरलखनऊ

लखनऊ: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, गौतमपल्ली पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद किया

लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को सकुशल बरामद कर पॉक्सो अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई।

लखनऊ।

गौतमपल्ली थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग के कथित अपहरण और दुष्कर्म के मामले का खुलासा करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को चारबाग रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार किया, जबकि नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया।

21 जुलाई से लापता थी नाबालिग

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को नाबालिग की मां ने गौतमपल्ली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि उनकी लगभग 16 वर्षीय बेटी 21 जुलाई की दोपहर से घर से लापता है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला दिनेश कुमार उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि घर से 12 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, कुछ कपड़े, सोने की चेन और मंगलसूत्र भी गायब थे।

चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से हुई गिरफ्तारी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 की रात करीब 8:15 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन गेट स्थित लोको चौकी के सामने से आरोपी दिनेश कुमार (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद किया गया।

आरोपी मूल रूप से थाना कैंट क्षेत्र के एमआरए विहार का निवासी है और वर्तमान में गौतमपल्ली थाना क्षेत्र स्थित रेलवे सर्वेंट क्वार्टर में रह रहा था।

पॉक्सो समेत गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं

पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(एम) और 87 के साथ पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(एल)/6 भी जोड़ी गई है।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button