
प्रयागराज I
माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शुक्रवार सुबह उसका शव प्रयागराज के हटवा गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिजनों और स्थानीय लोगों ने अबान के अंतिम दर्शन किए।
बताया जा रहा है कि जुमे की नमाज के बाद अबान अहमद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
अबान अहमद की मौत झांसी में हुए सड़क हादसे में हुई थी। रिपोर्टों के मुताबिक वह प्रयागराज से झांसी जा रहा था। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
सुनील सोमवंशी प्रयागराज





