प्रतापगढ़राजनीति

लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभासदों की भूमिका महत्वपूर्ण : विधायक

प्रतापगढ़ के नगर पंचायत गड़वारा में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ इसमें बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक ने शपथ ग्रहण कराई 

प्रतापगढ़। नगर पंचायत गड़वारा में राज्यपाल द्वारा नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नामित सभासद हरिश्चंद्र सोनकर, अजय सरोज व ओम प्रकाश जायसवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभासदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने नामित सभासदों से अपेक्षा की कि वे जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।

विधायक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष राजा राम वैश्य, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह, उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button