ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़राजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कल, जीआईसी मैदान में जनसभा, करेंगे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई 2026 को प्रतापगढ़ दौरे पर रहेंगे। जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करने के साथ करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई 2026 को प्रतापगढ़ दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:55 बजे लखनऊ के लामार्ट हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 10:35 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड, प्रतापगढ़ पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 10:40 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से कार द्वारा रवाना होकर 10:45 बजे जीआईसी ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे जनपद की दो विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम 10:45 बजे से 11:45 बजे तक प्रस्तावित है।

जनसभा के उपरांत मुख्यमंत्री 11:45 बजे जीआईसी मैदान से कार द्वारा पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और 11:50 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे 12:10 बजे पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में व्यापक तैयारियां जारी हैं।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button