ताज़ा ख़बरप्रयागराजराजनीति

इलाहाबाद सांसद उज्ज्वल रमण सिंह हाउस अरेस्ट

प्रयागराज में कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह को अयोध्या रवाना होने से पहले हाउस अरेस्ट किया गया। पुलिस ने उनके आवास के बाहर फोर्स तैनात कर घर से बाहर निकलने से रोक दिया।

प्रयागराज। इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह को मंगलवार सुबह उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रवाना होने से पहले ही प्रशासन ने उनके अशोक नगर स्थित आवास के बाहर फोर्स तैनात कर दी। सांसद को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया।
ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन-पूजन के लिए जाने वाला था। इसी बीच अयोध्या में अजय राय को नजरबंद किए जाने की सूचना सामने आई। इसके बाद प्रयागराज समेत अन्य जिलों में भी पुलिस सक्रिय हो गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार प्रतिनिधिमंडल मंगलवार सुबह 9 बजे लखनऊ से रवाना होकर 11 बजे अयोध्या पहुंचने वाला था। कार्यक्रम के तहत सभी नेता श्रीराम मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश और देश के जनकल्याण की कामना करने वाले थे।
प्रतिनिधिमंडल में सांसद किशोरी लाल शर्मा, सांसद राकेश राठौर, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, सांसद तनुज पुनिया, विधायक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया, पूर्व सांसद पी.एल. गौतम, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह और पूर्व विधायक मीता गौतम शामिल थे।
कांग्रेस का कहना है कि यह पूरी तरह धार्मिक कार्यक्रम था और प्रतिनिधिमंडल केवल रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहा था। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button