मोकामा गंगा रेल पुल तैयार, 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 384 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 67 ट्रेनें रद्द
बिहार में मोकामा के पास गंगा पर नया डबल लाइन रेलवे पुल तैयार हो गया है। इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 20 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक 384 ट्रेनों का रूट बदला गया है और 67 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जानें पूरी लिस्ट और यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी।बिहार में मोकामा के पास गंगा पर नया डबल लाइन रेलवे पुल तैयार हो गया है। इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 20 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक 384 ट्रेनों का रूट बदला गया है और 67 ट्रेनें रद्द रहेंगी। जानें पूरी लिस्ट और यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी।

NEW DELHI/पटना।
त्योहारी सीजन से पहले पूर्व मध्य रेलवे ने बिहारवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। दानापुर रेल मंडल के तहत मोकामा के पास गंगा नदी पर बहुप्रतीक्षित नए रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। हालांकि, इस नए पुल पर ट्रेनों की रफ्तार भरने से पहले इंटरलॉकिंग के काम के चलते यात्रियों को कुछ दिनों तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे ने मेगा ब्लॉक लेते हुए सैकड़ों ट्रेनों का रूट बदल दिया है और कई ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले यह पूरी जानकारी जरूर पढ़ लें।
384 ट्रेनों का बदला रास्ता, 67 गाड़ियां रद्द
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलवे यातायात में बड़ा फेरबदल किया गया है। इस दौरान कुल 384 महत्वपूर्ण ट्रेनों को उनके तय रूट की जगह परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके साथ ही 56 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त (आंशिक समापन) किया जाएगा और 67 ट्रेनें आंशिक रूप से शुरू होंगी। यात्रियों की परेशानी यहीं खत्म नहीं होती, 20 सितंबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों पर कुल 67 ट्रेनें पूरी तरह से निरस्त रहेंगी। सबसे ज्यादा असर 3 अक्टूबर को देखने को मिलेगा, जिस दिन 36 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
60 साल के सिंगल लाइन पुल के जाम से मिलेगी निजात
मोकामा और बरौनी के बीच गंगा नदी पर मौजूद मौजूदा 1.9 किलोमीटर लंबा रेल-सह-सड़क राजेन्द्र पुल 1959 में बनाया गया था। इस पुराने पुल पर केवल सिंगल लाइन होने और तकनीकी बाधाओं के कारण लाइन का दोहरीकरण संभव नहीं था। पिछले छह दशकों में ट्रेनों की संख्या और यातायात कई गुना बढ़ गया, जिससे लंबी दूरी की एक्सप्रेस गाड़ियों को बरौनी से पहले ही छोटे स्टेशनों पर घंटों आउटर पर रोकना पड़ता था। यात्रियों की इसी भारी परेशानी को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने नए डबल लाइन पुल का प्रस्ताव मंजूर किया था, जो अब बनकर तैयार है।
1491 करोड़ की लागत, प्रधानमंत्री ने किया शिलान्यास
इस महाप्रोजेक्ट को 2015-16 के रेल बजट में मंजूरी मिली थी, जिसकी अनुमानित लागत 1491.47 करोड़ रुपये तय की गई थी। इसके बाद 12 मार्च 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नए पुल की आधारशिला रखी थी। यह नया डबल लाइन रेल पुल पुराने राजेन्द्र पुल के ठीक समानांतर पटना की दिशा में महज 50 मीटर की दूरी पर बनाया गया है। मुख्य पुल की लंबाई लगभग 1.9 किलोमीटर है, जबकि एप्रोच लाइन को मिलाकर इस पूरे प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 14 किलोमीटर है।
पुराने स्टेशनों से ही जुड़ेगा नया रेल नेटवर्क
इस बड़े प्रोजेक्ट के तहत गंगा नदी पर मुख्य पुल के अलावा नौ छोटे पुल, दो सड़क ऊपरी पुल और तीन रेल ओवर ब्रिज का भी निर्माण किया गया है। रेलवे ने इस नए पुल का खाका इस तरह से तैयार किया है ताकि मौजूदा पुल के एप्रोच में कम से कम बदलाव करना पड़े। यह नया पुल भी पुराने नेटवर्क की तरह उत्तर में स्थित हाथीदह, टाल और रामपुर डुमरा स्टेशनों को दक्षिण में स्थित राजेन्द्र पुल और बरौनी स्टेशनों से सीधा जोड़ेगा। इंटरलॉकिंग का काम पूरा होते ही इस रूट पर ट्रेनों का दबाव कम होगा और यात्री बिना किसी देरी के अपने सफर का आनंद ले सकेंगे।
रद्द ट्रेनों का विवरण
20 सितंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल
2. गाड़ी सं. 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
3. गाड़ी सं. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
4. गाड़ी सं. 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस
5. गाड़ी सं. 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस
6. गाड़ी सं. 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस
21 सितंबर को चलने वाली रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल
2. गाड़ी सं. 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
3. गाड़ी सं. 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
4. गाड़ी सं. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
5. गाड़ी सं. 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
6. गाड़ी सं. 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस
7. गाड़ी सं. 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस
8. गाड़ी सं. 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
9. गाड़ी सं. 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
10. गाड़ी सं. 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
11. गाड़ी सं. 63275 किउल-पटना पैसेंजर
12. गाड़ी सं. 63276 पटना-किउल पैसेंजर
22 सितंबर को चलने वाली रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 13029 हावड़ा- मोकामा एक्सप्रेस
2. गाड़ी सं. 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
3. गाड़ी सं. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
4. गाड़ी सं. 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
5. गाड़ी सं. 13127 कोलकाता-आरा एक्सप्रेस
6. गाड़ी सं. 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
7. गाड़ी सं. 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
8. गाड़ी सं. 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस
9. गाड़ी सं. 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
10. गाड़ी सं. 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
11. गाड़ी सं. 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
12. गाड़ी सं. 63275 किउल-पटना पैसेंजर
13. गाड़ी सं. 63276 पटना-किउल पैसेंजर
23 सितंबर को चलने वाली रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल
2. गाड़ी सं. 05096 मऊ-कोलकाता एक्सप्रेस
3. गाड़ी सं. 13029 हावड़ा- मोकामा एक्सप्रेस
4. गाड़ी सं. 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
5. गाड़ी सं. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
6. गाड़ी सं. 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
7. गाड़ी सं. 13128 आरा-कोलकाता एक्सप्रेस
8. गाड़ी सं. 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
9. गाड़ी सं. 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
10. गाड़ी सं. 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस
11. गाड़ी सं. 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
12. गाड़ी सं. 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
13. गाड़ी सं. 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
14. गाड़ी सं. 63275 किउल-पटना पैसेंजर15. गाड़ी सं. 63276 पटना-किउल पैसेंजर
24 सितंबर को चलने वाली रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 03230 पटना-खोरधा रोड जं. स्पेशल
2. गाड़ी सं. 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल
3. गाड़ी सं. 05060 लालकूंआ-कोलकाता स्पेशल
4. गाड़ी सं. 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल
5. गाड़ी सं. 09033 उदना-मालदा टाउन स्पेशल
6. गाड़ी सं. 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
7. गाड़ी सं. 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
8. गाड़ी सं. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
9. गाड़ी सं. 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
10. गाड़ी सं. 13127 कोलकाता-आरा एक्सप्रेस
11. गाड़ी सं. 13155 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस
12. गाड़ी सं. 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
13. गाड़ी सं. 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
14. गाड़ी सं. 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस
15. गाड़ी सं. 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस
16. गाड़ी सं. 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस
17. गाड़ी सं. 15527 जयनगर-पटना एक॥द्गड्डस्रद्यद्बठ्ठ18. गाड़ी सं. 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
18. गाड़ी सं. 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
19. गाड़ी सं. 63275 किउल-पटना पैसेंजर
20. गाड़ी सं. 63276 पटना-किउल पैसेंजर
25 सितंबर को चलने वाली रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 03229 खोरधा रोड जं-पटना स्पेशल
2. गाड़ी सं. 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
3. गाड़ी सं. 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
4. गाड़ी सं. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
5. गाड़ी सं. 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
6. गाड़ी सं. 13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस
7. गाड़ी सं. 13128 आरा-कोलकाता एक्सप्रेस
8. गाड़ी सं. 13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस
9. गाड़ी सं. 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
10. गाड़ी सं. 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
11. गाड़ी सं. 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस
12. गाड़ी सं. 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
13. गाड़ी सं. 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस
14. गाड़ी सं. 13429 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
15. गाड़ी सं. 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस
16. गाड़ी सं. 15236 दरभंगा-हावड़ा एक्सप्रेस
17. गाड़ी सं. 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
18. गाड़ी सं. 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
19. गाड़ी सं. 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस
20. गाड़ी सं. 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस
21. गाड़ी सं. 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेसगाड़ी
22. गाड़ी सं. 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
23. गाड़ी सं. 63275 किउल-पटना पैसेंजर
24. गाड़ी सं. 63276 पटना-किउल पैसेंजर
26 सितंबर को चलने वाली रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 05059 कोलकाता-लालकूंआ स्पेशल
2. गाड़ी सं. 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
3. गाड़ी सं. 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
4. गाड़ी सं. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
5. गाड़ी सं. 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
6. गाड़ी सं. 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस
7. गाड़ी सं. 13127 कोलकाता-आरा एक्सप्रेस
8. गाड़ी सं. 13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस
9. गाड़ी सं. 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस
10. गाड़ी सं. 13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस
11. गाड़ी सं. 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस
12. गाड़ी सं. 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
13. गाड़ी सं. 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
14. गाड़ी सं. 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस
15. गाड़ी सं. 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
16. गाड़ी सं. 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस
17. गाड़ी सं. 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस
18. गाड़ी सं. 13430 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन एक्सप्रेस
19. गाड़ी सं. 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस
20. गाड़ी सं. 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस
21. गाड़ी सं. 15235 हावड़ा-दरभंगा एक्सप्रेस
22. गाड़ी सं. 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
23. गाड़ी सं. 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
24. गाड़ी सं. 18405 पुरी-पटना एक्सप्रेस
25. गाड़ी सं. 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस
26. गाड़ी सं. 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस
27. गाड़ी सं. 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
28. गाड़ी सं. 63275 किउल-पटना पैसेंजर
29. गाड़ी सं. 63276 पटना-किउल पैसेंजर
27 सितंबर को चलने वाली रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल
2. गाड़ी सं. 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल
3. गाड़ी सं. 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल
4. गाड़ी सं. 09034 मालदा टाउन-उधना स्पेशल
5. गाड़ी सं. 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
6. गाड़ी सं. 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
7. गाड़ी सं. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
8. गाड़ी सं. 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
9. गाड़ी सं. 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस
10. गाड़ी सं. 13128 आरा-कोलकाता एक्सप्रेस
11. गाड़ी सं. 13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस
12. गाड़ी सं. 13155 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस
13. गाड़ी सं. 13156 सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस
14. गाड़ी सं. 13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस
15. गाड़ी सं. 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस
16. गाड़ी सं. 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
17. गाड़ी सं. 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
18. गाड़ी सं. 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस
19. गाड़ी सं. 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
20. गाड़ी सं. 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस
21. गाड़ी सं. 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस
22. गाड़ी सं. 15234 दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस
23. गाड़ी सं. 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
24. गाड़ी सं. 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
25. गाड़ी सं. 18406 पटना-पुरी एक्सप्रेस
26. गाड़ी सं. 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस
27. गाड़ी सं. 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
28. गाड़ी सं. 63275 किउल-पटना पैसेंजर
29. गाड़ी सं. 63276 पटना-किउल पैसेंजर
30. गाड़ी सं. 63331 किउल-मोकामा पैसेंजर
31. गाड़ी सं. 63332 मोकामा-किउल पैसेंजर
28 सितंबर को चलने वाली रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल
2. गाड़ी सं. 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
3. गाड़ी सं. 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
4. गाड़ी सं. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
5. गाड़ी सं. 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
6. गाड़ी सं. 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस
7. गाड़ी सं. 13137 कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस
8. गाड़ी सं. 13156 सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस
9. गाड़ी सं. 13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस
10. गाड़ी सं. 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस
11. गाड़ी सं. 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
12. गाड़ी सं. 13228 राजेंद्र नगर -सहरसा एक्सप्रेस
13. गाड़ी सं. 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस
14. गाड़ी सं. 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
15. गाड़ी सं. 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस
16. गाड़ी सं. 15233 कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस
17. गाड़ी सं. 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
18. गाड़ी सं. 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
19. गाड़ी सं. 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
20. गाड़ी सं. 63275 किउल-पटना पैसेंजर
21. गाड़ी सं. 63276 पटना-किउल पैसेंजर
29 सितंबर को चलने वाली रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
2. गाड़ी सं. 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
3. गाड़ी सं. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
4. गाड़ी सं. 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
5. गाड़ी सं. 13127 कोलकाता-आरा एक्सप्रेस
6. गाड़ी सं. 13138 आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस
7. गाड़ी सं. 13157 कोलकाता-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
8. गाड़ी सं. 13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस
9. गाड़ी सं. 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस
10. गाड़ी सं. 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
11. गाड़ी सं. 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
12. गाड़ी सं. 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
13. गाड़ी सं. 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस
14. गाड़ी सं. 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस
15. गाड़ी सं. 15272 मुजफ्फरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
16. गाड़ी सं. 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
17. गाड़ी सं. 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
18. गाड़ी सं. 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
19. गाड़ी सं. 63275 किउल-पटना पैसेंजर
20. गाड़ी सं. 63276 पटना-किउल पैसेंजर
30 सितंबर को चलने वाली रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल
2. गाड़ी सं. 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल
3. गाड़ी सं. 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
4. गाड़ी सं. 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
5. गाड़ी सं. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
6. गाड़ी सं. 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
7. गाड़ी सं. 13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस
8. गाड़ी सं. 13128 आरा-कोलकाता एक्सप्रेस
9. गाड़ी सं. 13158 मुजफ्फरपुर-कोलकाता एक्सप्रेस
10. गाड़ी सं. 13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस
11. गाड़ी सं. 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस
12. गाड़ी सं. 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
13. गाड़ी सं. 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
14. गाड़ी सं. 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस
15. गाड़ी सं. 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
16. गाड़ी सं. 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस
17. गाड़ी सं. 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस
18. गाड़ी सं. 15234 दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस
19. गाड़ी सं. 15271 हावड़ा-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
20. गाड़ी सं. 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
21. गाड़ी सं. 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
22. गाड़ी सं. 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस
23. गाड़ी सं. 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
24. गाड़ी सं. 63275 किउल-पटना पैसेंजर
25. गाड़ी सं. 63276 पटना-किउल पैसेंजर
01 अक्टूबर को चलने वाली रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 03230 पटना-खोरधा रोड जं.स्पेशल
2. गाड़ी सं. 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल
3. गाड़ी सं. 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल
4. गाड़ी सं. 09033 उधना-मालदा टाउन स्पेशल
5. गाड़ी सं. 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
6. गाड़ी सं. 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
7. गाड़ी सं. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
8. गाड़ी सं. 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
9. गाड़ी सं. 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस
10. गाड़ी सं. 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस
11. गाड़ी सं. 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस
12. गाड़ी सं. 13127 कोलकाता-आरा एक्सप्रेस
13. गाड़ी सं. 13155 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस
14. गाड़ी सं. 13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस
15. गाड़ी सं. 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस
16. गाड़ी सं. 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
17. गाड़ी सं. 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
18. गाड़ी सं. 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस
19. गाड़ी सं. 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
20. गाड़ी सं. 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस
21. गाड़ी सं. 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस
22. गाड़ी सं. 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस
23. गाड़ी सं. 15233 कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस
24. गाड़ी सं. 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
25. गाड़ी सं. 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
26. गाड़ी सं. 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस
27. गाड़ी सं. 18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस
28. गाड़ी सं. 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस
29. गाड़ी सं. 18419 पुरी-जयनगर एक्सप्रेस
30. गाड़ी सं. 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
31. गाड़ी सं. 63275 किउल-पटना पैसेंजर
32. गाड़ी सं. 63276 पटना-किउल पैसेंजर
02 अक्टूबर को चलने वाली रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 03229 खोरधा रोड जं.-पटना स्पेशल
2. गाड़ी सं. 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
3. गाड़ी सं. 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
4. गाड़ी सं. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
5. गाड़ी सं. 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
6. गाड़ी सं. 13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस
7. गाड़ी सं. 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस
8. गाड़ी सं. 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस
9. गाड़ी सं. 13128 आरा-कोलकाता एक्सप्रेस
10. गाड़ी सं. 13156 सीतामढ़ी-कोलकाता एक्सप्रेस
11. गाड़ी सं. 13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस
12. गाड़ी सं. 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस
13. गाड़ी सं. 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
14. गाड़ी सं. 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
15. गाड़ी सं. 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस
16. गाड़ी सं. 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
17. गाड़ी सं. 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस
18. गाड़ी सं. 13429 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
19. गाड़ी सं. 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस
20. गाड़ी सं. 15236 दरभंगा-हावड़ा एक्सप्रेस
21. गाड़ी सं. 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
22. गाड़ी सं. 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
23. गाड़ी सं. 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस
24. गाड़ी सं. 18119 टाटानगर-जयनगर एक्सप्रेस
25. गाड़ी सं. 18181 टाटानगर-थावे एक्सप्रेस
26. गाड़ी सं. 18629 रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस
27. गाड़ी सं. 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस
28. गाड़ी सं. 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस
29. गाड़ी सं. 28182 कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस
30. गाड़ी सं. 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
31. गाड़ी सं. 63275 किउल-पटना पैसेंजर
32. गाड़ी सं. 63276 पटना-किउल पैसेंजर
03 अक्टूबर को चलने वाली रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
2. गाड़ी सं. 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
3. गाड़ी सं. 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस
4. गाड़ी सं. 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
5. गाड़ी सं. 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस
6. गाड़ी सं. 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस
7. गाड़ी सं. 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस
8. गाड़ी सं. 13127 कोलकाता-आरा एक्सप्रेस
9. गाड़ी सं. 13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस
10. गाड़ी सं. 13165 कोलकाता-सीतामढ़ी एक्सप्रेस
11. गाड़ी सं. 13185 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस
12. गाड़ी सं. 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस
13. गाड़ी सं. 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
14. गाड़ी सं. 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
15. गाड़ी सं. 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस
16. गाड़ी सं. 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
17. गाड़ी सं. 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर एक्सप्रेस
18. गाड़ी सं. 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस
19. गाड़ी सं. 13430 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन एक्सप्रेस
20. गाड़ी सं. 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस
21. गाड़ी सं. 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस
22. गाड़ी सं. 15235 हावड़ा-दरभंगा एक्सप्रेस
23. गाड़ी सं. 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
24. गाड़ी सं. 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
25. गाड़ी सं. 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस
26. गाड़ी सं. 18120 जयनगर-टाटानगर एक्सप्रेस
27. गाड़ी सं. 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस
28. गाड़ी सं. 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस
29. गाड़ी सं. 18630 गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस
30. गाड़ी सं. 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस
31. गाड़ी सं. 28181 टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस
32. गाड़ी सं. 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
33. गाड़ी सं. 63275 किउल-पटना पैसेंजर
34. . गाड़ी सं. 63276 पटना-किउल पैसेंजर
35. गाड़ी सं. 63331 किउल-मोकामा पैसेंजर
36. गाड़ी सं. 63332 मोकामा-किउल पैसेंजर
04 अक्टूबर को चलने वाली रद्द ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 02023 हावड़ा-पटना स्पेदशल
2. गाड़ी सं. 02024 पटना-हावड़ा स्पेपशल
3. गाड़ी सं. 09034 मालदा टाउन-उधना स्पेसशल
4. गाड़ी सं. 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
5. गाड़ी सं. 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस
6. गाड़ी सं. 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस
7. गाड़ी सं. 13128 आरा-कोलकाता एक्सप्रेस
8. गाड़ी सं. 13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस
9. गाड़ी सं. 13186 जयनगर-सियालदह एक्सप्रेस
10. गाड़ी सं. 13227 सहरसा-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस
11. गाड़ी सं. 13228 राजेंद्र नगर-सहरसा एक्सप्रेस
12. गाड़ी सं. 13419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
13. गाड़ी सं. 15234 दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस
14. गाड़ी सं. 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस
15. गाड़ी सं. 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस
16. गाड़ी सं. 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस
17. गाड़ी सं. 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस
18. गाड़ी सं. 63204 मोकामा-किउल पैसेंजर
19. गाड़ी सं. 63275 किउल-पटना पैसेंजर
20. गाड़ी सं. 63276 पटना-किउल पैसेंजर
21. गाड़ी सं. 63331 किउल-मोकामा पैसेंजर
नोट : गाड़ियों के संचालन में फिर बादल हो सकता है इसलिए स्वयं से भी इसकी जांच कर लें I





