अन्यटेकदेशस्वास्थ्य

NMC की नई डिजिटल व्यवस्था: डॉक्टरों की शिकायत और अपील प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने डॉक्टरों के लिए ऑनलाइन एथिक्स अपील पोर्टल लॉन्च किया है। अब राज्य मेडिकल काउंसिल और एथिक्स एंड मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड के फैसलों के खिलाफ अपील केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।

नई दिल्ली : देशभर के डॉक्टरों के लिए शिकायत और अपील दर्ज कराने की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल हो गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने ऑनलाइन एथिक्स अपील पोर्टल शुरू किया है, जिसके माध्यम से राज्य मेडिकल काउंसिल और एथिक्स एंड मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड (EMRB) के फैसलों के खिलाफ अपील दर्ज की जा सकेगी।

अब केवल ऑनलाइन पोर्टल पर होगी अपील

एनएमसी की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, अब सभी अपीलें केवल ऑनलाइन एथिक्स अपील पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। ईमेल या कागजी आवेदन मान्य नहीं होंगे। इस कदम का उद्देश्य शिकायत और अपील प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और आसान बनाना है।

अधूरे दस्तावेज होने पर हो सकती है देरी

आयोग ने डॉक्टरों और अन्य संबंधित पक्षों से अपील की है कि आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज और सही जानकारी ऑनलाइन अपलोड करें। यदि दस्तावेज अधूरे या जानकारी गलत होगी, तो अपील के निस्तारण में देरी हो सकती है।

पहली और दूसरी अपील भी ऑनलाइन

नई व्यवस्था के तहत, यदि किसी पंजीकृत डॉक्टर को राज्य मेडिकल काउंसिल के फैसले पर आपत्ति है, तो वह राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की धारा 30(3) के तहत पहली अपील ऑनलाइन दाखिल कर सकता है। वहीं, एथिक्स एंड मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड (EMRB) के आदेश के खिलाफ दूसरी अपील भी अब इसी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

पारदर्शिता और तेजी पर जोर

एनएमसी का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म लागू होने से शिकायत और अपील प्रक्रिया अधिक प्रभावी, पारदर्शी और उपयोगकर्ता के लिए सुविधाजनक बनेगी। साथ ही मामलों के निस्तारण में भी तेजी आने की उम्मीद है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button