उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरधर्म-आस्थाप्रतापगढ़बड़ी खबर

कुंडा में होगी बागेश्वर धाम की कथा, बोले राजा भैया सनातन के आगे सबको झुकना पड़ेगा

कुंडा विधायक राजा भैया ने बेंती आवास पर पत्रकार वार्ता में 17 से 20 नवंबर तक बागेश्वर धाम की कथा आयोजित कराने की घोषणा की। सनातन और संविधान पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “सनातन के आगे सबको झुकना पड़ेगा।”

कुंडा, प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक Raghuraj Pratap Singh (राजा भैया) ने नवंबर में कुंडा विधानसभा क्षेत्र में बागेश्वर धाम की कथा आयोजित कराने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 17, 18, 19 और 20 नवंबर को बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री की कथा का आयोजन किया जाएगा।

राजा भैया ने अपने बेंती आवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कथा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखेगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है

पत्रकारों के सवाल पर राजा भैया ने स्पष्ट रूप से कहा कि “सनातन के आगे सबको झुकना पड़ेगा।” साथ ही कहा कि वह अपने बयान सनातन कमजोर हुआ तो संविधान नहीं बचेगा पर कायम रहने की बात कही l कहा एक बार फिर से बता दें सभी युवा साथियों को याद रखने की जरूरत है कि संविधान सनातन की वजह से ही बचा है l उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

कुंडा में प्रस्तावित बागेश्वर धाम कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button