उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरप्रतापगढ़प्रयागराजबड़ी खबर

दिल दहलाने वाला खुलासा – प्रयागराज में लूट नियति और दोस्ती का कत्ल, जानें क्या है पूरा मामला

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, लूट के लिए दो दोस्तों ने की हत्या फिर लालच जागा तो दोस्त को भी लगाया ठिकाने

प्रयागराज। प्रयागराज जनपद के कमिश्नरेट कोतवाली क्षेत्र में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दियाI मुख्य आरोपी सनी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने लूट के लालच में पहले अपने दोस्त के परिवार की हत्या की और बाद में राज खुलने के डर से दोस्त को भी मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस के मुताबिक 2 जून को मनजीत केसरवानी ने सूचना दी कि उनके मामा वीरेंद्र वैश्य का मकान दो दिनों से बंद है और अंदर से दुर्गंध आ रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़ दियाI देखा तो अंदर वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी अनीता वैश्य और बेटी मीनाक्षी वैश्य के शव पड़े मिले। वहीं बेटे अभिषेक वैश्य का शव नीचे स्थित दुकान में बरामद हुआ।

जांच के दौरान पुलिस को मुंदीगंज निवासी सनी गुप्ता पर शक हुआ। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को महावीरन गली, मुंदीगंज स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान सनी ने बताया कि अभिषेक उसका दोस्त था। 31 मई को दोनों ने साथ में शराब पी और घर में रखे गहने लूटने की योजना बनाई। योजना के तहत दोनों ने मीनाक्षी पर उस समय हमला किया जब वह दुकान खोलने आई I इसके बाद घर में घुसकर वीरेंद्र वैश्य व अनीता वैश्य की भी हत्या कर दी। इसके बाद गहनों के लालच में सनी ने अपने साथी अभिषेक की भी हत्या कर दी ताकि लूट का पूरा माल अकेले हड़प सके।

साक्ष्य मिटाने के लिए उसने शवों पर डिटर्जेंट और सरसों का तेल डाला तथा कपड़े, मोबाइल फोन और लैपटॉप पानी की टंकी में फेंक दिए।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप, करीब 1.021 किलोग्राम पीली धातु (सोना), 360.56 ग्राम सफेद धातु (चांदी) व नकदी बरामद की है।

इस हत्याकांड के खुलासे में जनपदीय एसओजी और नगर एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम में उपनिरीक्षक सचिन तोमर, मुख्य आरक्षी विनोद दुबे सहित कुल 21 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

मामले में थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं अपराध नियंत्रण में लापरवाही पाए जाने पर पुलिस कमिश्नर ने चौकी इंचार्ज साउथ मलाका और संबंधित बीट के पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button