ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़बड़ी खबर

फादर्स डे पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों का सम्मान, अंगवस्त्र व उपहार देकर जताया सम्मान

विश्व फादर्स डे पर महुली वृद्धाश्रम में एलायंस क्लब इंटरनेशनल एवं वृद्धाश्रम परिवार द्वारा वृद्धजनों का सम्मान किया गया। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने माता-पिता की सेवा को जीवनभर का कर्तव्य बताया।

प्रतापगढ़। विश्व फादर्स डे के अवसर पर महुली स्थित वृद्धाश्रम में एलायंस क्लब इंटरनेशनल प्रतापगढ़ एवं वृद्धाश्रम परिवार के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृद्धाश्रम में निवास कर रहे सभी वृद्धजनों का अंगवस्त्र, माल्यार्पण एवं विभिन्न उपयोगी उपहार भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं एलायंस क्लब इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि फादर्स डे केवल एक दिवस का उत्सव नहीं, बल्कि माता-पिता के प्रति सम्मान, सेवा और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने माता-पिता की सेवा प्रतिदिन करनी चाहिए।

जो लोग अपने माता-पिता को वृद्धाश्रम भेज देते हैं, उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि आने वाले समय में उनके बच्चे भी उनसे वैसा ही व्यवहार कर सकते हैं। उन्होंने वृद्धाश्रम परिवार की सराहना करते हुए कहा कि यहां वृद्धजनों को घर जैसा स्नेह, सम्मान और सुखद वातावरण प्रदान किया जा रहा है।

वृद्धाश्रम परिवार के प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग और संवेदनशीलता से वृद्धजनों का मनोबल बढ़ता है तथा वे खुशी और आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में अंशुमान सिंह, राजेश सिंह, विनय श्रीवास्तव, जय राम, शिवचरण, आशिक अली, धर्मेंद्र, अतुल, सुनील, आदर्श कुमार, अमित कुमार, शिवेश शुक्ला, परमानंद मिश्रा, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वृद्धजनों के सम्मान और उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के साथ हुआ।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button