उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरप्रतापगढ़बड़ी खबरराजनीति

पूर्व विधायक धीरज ओझा की मांग : भरत भूषण प्रकरण की हो सीबीआई जांच

प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक धीरज ओझा ने भोजपुर से जुड़े चर्चित भरत भूषण तिवारी प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले में उठ रहे सवालों और जनमानस की शंकाओं को दूर करने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

प्रतापगढ़। रानीगंज के पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने बिहार के भोजपुर जनपद से जुड़े चर्चित भरत भूषण तिवारी प्रकरण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर लगातार विभिन्न प्रकार के प्रश्न उठ रहे हैं तथा जनमानस में भी अनेक शंकाएं व्याप्त हैं। ऐसे में सत्य तथ्यों को सामने लाने तथा जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए किसी स्थानीय या विभागीय जांच के बजाय केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच कराना आवश्यक है।

पूर्व विधायक अभय ओझा ने बताया कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित कर इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। कहा कि लोकतंत्र में कानून सर्वाेपरि है तथा प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष न्याय प्राप्त करने का अधिकार है।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button