अयोध्याउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरधर्म-आस्थाप्रतापगढ़बड़ी खबर

चंदा चोरी केस: आरोपी के भाई की नोटों के साथ रील वायरल

चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी के भाई की नोटों के साथ रील वायरल, पुलिस ने वीडियो और केस का संबंध नहीं माना, गांव में सन्नाटा

प्रतापगढ़। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार अविनाश शुक्ल के भाई अमित शुक्ल की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रील में अमित के हाथ में नकदी दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया था। हालांकि, इस वायरल वीडियो का चढ़ावा चोरी के मामले से कोई आधिकारिक संबंध पुलिस या जांच एजेंसियों ने अब तक स्थापित नहीं किया है।
अविनाश शुक्ल प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के नारियावा बाबूपुर गांव का रहने वाला है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक वर्ष 2025 में वह अयोध्या गया था। उसका बड़ा भाई अभिषेक वर्ष 2021 से अयोध्या के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में तैनात है और वहीं रहता है।

परिजनों के अनुसार चौथे नंबर के भाई अभिषेक की वर्ष 2021 में अयोध्या में शिक्षक के पद पर नियुक्ति हुई थी। इसके बाद से वह वहीं रह रहा है। बताया जाता है कि घर के खर्च के लिए अभिषेक नियमित रूप से पैसे भेजता था।

परिवार का कहना है कि अविनाश भी गांव आने पर दो से चार हजार रुपये घर पर दे जाता था। सूत्रों के अनुसार चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी जल्द ही प्रतापगढ़ पहुंचकर अविनाश के परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर सकती है।

हालांकि इस संबंध में अभी तक पुलिस या एसआईटी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर परिवार में सन्नाटा है। परिजन कैमरे के सामने आने और किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बच रहे हैं।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button