उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरप्रतापगढ़बड़ी खबर

जरूरी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने में जुटी है भाजपा सरकार: आराधना मिश्रा

लालगंज (प्रतापगढ़): क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। अपने एक दिवसीय दौरे पर लालगंज पहुंचीं कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल मुद्दों को भटकाने की राजनीति कर रही हैं।

गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ‘संगठन सृजन अभियान’ की समीक्षा बैठक के दौरान आराधना मिश्रा ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही महंगाई और चरमराई विद्युत आपूर्ति (बिजली संकट) को लेकर सरकार की नाकामियों को घेरा।

नीट पेपर लीक और छात्राओं की आत्महत्या पर उठाए गंभीर सवाल
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर देश की परीक्षा प्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए।

“पेपर लीक की धांधली और इसके तनाव के कारण मध्य प्रदेश की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी और महाराष्ट्र की मैथिली सोनवाने को आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाना पड़ा। इन दुखद घटनाओं के बाद आज पूरी मोदी सरकार की परीक्षा प्रणाली पर देश भर में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बेहद शर्मनाक बात है कि पेपर लीक की जिम्मेदारी लेते हुए देश के शिक्षा मंत्री ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया और न ही भाजपा नेतृत्व उनका इस्तीफा ले पाया है।”

कार्यकर्ताओं से अलोकतांत्रिक हथकंडों से सतर्क रहने का आह्वान
आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का निर्देश देते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, इसलिए उनके हर अलोकतांत्रिक दांव से कार्यकर्ताओं को सतर्क और सावधान रहना होगा।

कार्यकर्ता बैठक के बाद उन्होंने अपने कैंप कार्यालय पर ‘जनता दरबार’ लगाकर क्षेत्र के लोगों की गंभीर समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस महत्वपूर्ण बैठक और जनसुनवाई के दौरान अमित प्रताप सिंह ‘पंकज’, संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय और भुवनेश्वर शुक्ल सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button