बड़ी खबरमनोरंजन

52 साल के फेमस सिंगर की हुई मौत, स्कूबा डाइविंग करते हुए गई जान

बॉलीवुड में कई शानदार गानों को अपनी आवाज देने वाले फेमस सिंगर जुबिन गर्ग अब इस दुनिया में नहीं रहे। 52 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सिंगर की मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है। उनके फैंस इस खबर को पचा नहीं पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिंगर सिंगापुर में थे, जब उन्होंने अंतिम सांस ली। सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते हुए उनकी जान गई। जुबिन असमिया संगीत उद्योग में अपने योगदान के लिए जाने जाते थे। असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल ने जुबीन गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक संदेश साझा किया।

अशोक सिंघल ने जताया दुख

ट्वीट में आगे लिखा है, ‘उनके संगीत में, पीढ़ियों को आनंद, सांत्वना और पहचान मिली। उनके निधन से एक ऐसा शून्य पैदा हुआ है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। असम ने अपना सबसे प्रिय सपूत खो दिया है, और भारत ने अपने सबसे बेहतरीन सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक खो दिया है। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनकी विरासत सदैव प्रेरणा देती रहे। ओम शांति।’

उनके ट्वीट में आगे लिखा था, ‘उनके संगीत में पीढ़ियों ने आनंद, सांत्वना और पहचान पाई। उनके निधन से एक ऐसा शून्य पैदा हुआ है जो कभी नहीं भरेगा। असम ने अपना सबसे प्रिय सपूत खो दिया है, और भारत ने अपने सबसे बेहतरीन सांस्कृतिक प्रतीकों में से एक खो दिया है। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे, और उनकी विरासत सदैव प्रेरणा देती रहे। ओम शांति।‘

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button