ताज़ा ख़बरप्रयागराज

सेनानायक चतुर्थ वाहिनी पीएसी ने बाइक चलाकर किया रैली का नेतृत्व

04वीं वाहिनी पीएसी ने निकाली भव्य बाइक रैली

    • प्रयागराज।सेनानायक चतुर्थ वाहिनी पीएसी ने बाइक चलाकर किया रैली का नेतृत्व

    • 04वीं वाहिनी पीएसी ने निकाली भव्य बाइक रैली

      प्रयागराज। ‘हर घर तिरंगा अभियान- 2026’ के तहत गुरुवार को 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज के तत्वावधान में एक भव्य एवं अनुशासित बाइक रैली का आयोजन किया गया। सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस) के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। विशेष बात यह रही कि सेनानायक ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की अगुवाई की, जिससे जवानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

    • यह रैली वाहिनी मुख्यालय से देशभक्ति के जयघोष के साथ रवाना हुई। इसके बाद गिरजाघर और सिविल लाइंस के मुख्य मार्गों से होते हुए सुभाष चौराहे के आगे से निर्धारित रूट के अनुसार वापस वाहिनी परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा थामे जवानों ने शहरवासियों को राष्ट्रप्रेम और ‘हर घर तिरंगा’ फहराने का संदेश दिया।
      इस गरिमामय आयोजन में पीएसी के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स और विशेष सुरक्षा बल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कंधे से कंधा मिलाकर अनुशासित रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के सभी वरिष्ठ अधिकारी व जवान मुस्तैद रहे।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button