
-
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर की काउंसिलिंग आज।
- प्रयागराज। प्राचार्या, जगत तारन गर्ल्स डिग्री कालेज, प्रयागराज, ने बताया हैं कि बी०ए० सेमेस्टर 1 सत्र 2026-27 की काउंसिलिंग प्रारम्भ है। प्रवेश हेतु वे छात्राएं जिन्होंने महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर सीयूईटी (यूजी.) 2026 तथा नान सीयूईटी 2026 के अंतर्गत 13 अगस्त अपराह्न 03:30 बजे तक पंजीकरण कराया है ऐसे अभ्यर्थियों को एसएमएस एवं प्रवेश पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन काउंसिलिंग तिथि एवं विषय आवंटन की सूचना भेज दी गयी है)
- उन्होंने बताया कि सीयूईटी- 2026 और नान सीयूईटी की ऑनलाइन काउंसलिंग आज प्रातः 10.00 से अपराह्न 02.00 बजे होगी।
- ऑनलाइन काउंसिलिंग के पश्चात् बी०ए० कोर्स-शुल्क जमाकर ऑफलाइन वेरीफिकेशन हेतु छात्राओं को महाविद्यालय में समस्त मूल प्रमाण-पत्रों व उनकी प्रतिलिपि एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ 05 कार्य दिवसों के भीतर महाविद्यालय में स्वयं प्रवेश समिति के सामने उपस्थित होना होगा।
- काउंसिलिंग मेरिट के आधार पर होगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सीटों की उपलब्धता तक लगातार चलती रहेगी। काउंसिलिंग की सूचना महाविद्यालय की वेबसाइट एवं प्रवेश पोर्टल पर अद्यतन की जाती रहेगी। निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने वाली छात्राओं का सीट आवंटन रद्द कर दिया जायेगा। आगे की सूचना हेतु छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट jtgdc.ac.in की नोटिस तथा महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड को लगातार देखती रहें।



