ताज़ा ख़बरप्रयागराज

बैठक मे पेंशनरों से जुड़े अहम मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

प्रयागराज! यूनाइटेड फोरम ऑफ़ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुई।

बैठक मे पेंशनरों से जुड़े अहम मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

 

प्रयागराज! यूनाइटेड फोरम ऑफ़ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को सम्पन्न हुई।

 

बैठक मे पेंशनरों से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करते हुए पेंशनरों ने वित्त विधेयक 2025 के वेलीडेशन क्लाज को हटाया जाए, पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने से पूर्व 01.01.2026 से अंतरिम राहत दी जाए। वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में पूर्ववत छूट, करोना काल का फ़्रीज तीन माह का महगाई भत्ता, पेंशनरों ने अपनी मांगो के समर्थन मे नारे बाजी भी की।

 

वक्ताओं ने कहा कि संगठन पेंशनर्स के अधिकारों के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है और रहेगा। अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि वर्तमान समय मे 60% महंगाई भत्ता हो गया है। इसे मूल पेंशन मे मर्ज कर महगाई राहत दिया जाए , जिससे पेंशनरों को पूर्ण लाभ मिल सके। प्रकाश कुमार ने ऑल इंडिया गवर्नमेंट पेंशनर फेडरेशन के आवाहन पर 29 सितम्बर 2026को 24 घंटे के धरना, प्रदर्शन मे शामिल होने की अपील की।

 

इस अवसर पर शशि भूषण पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, उदय शंकर श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक की अध्यक्षता राजेश यादव, संचालन योगेन्द्र पाण्डेय तथा आभार राम किशोर ने ब्यक्त किया। बैठक में रमेश कुमार, मुन्ना जी, द्वारका प्रसाद, उदय चन्द्र सोनकर, त्रिवेणी प्रसाद, अबरार अहमद, अंसार अहमद, राजू, बिश्वनाथ, आर. एस. गुप्ता, वीरेंद्र कुमार पाण्डेय सहित तमाम केन्द्र एवं राज्य के पेंशनर मौजूद रहे !

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button