ताज़ा ख़बरप्रयागराज

8 अध्यक्षों व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई।

प्रयागराज में तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों की रूपरेखा बनाई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शाम 4 बजे मुख्य अतिथि के रूप में यात्रा में शामिल होंगे।

प्रयागराज।

हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रयागराज में आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भाजपा के आठ अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

महानगर अध्यक्ष ने आम लोगों से अपील की कि देश की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे के सम्मान में आयोजित यात्रा में बढ़-चढ़कर शामिल हों। उन्होंने कहा कि तिरंगा देशप्रेम की भावना और हर भारतीय के स्वाभिमान का प्रतीक है।

ऐसा रहेगा उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को प्रयागराज पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11:45 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित वीबी रामजी पंच सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 1:00 से 1:10 बजे के बीच सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री शाम 4 बजे आयोजित तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

भाजपा पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button