ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

सोशल मीडिया पर पीएम-सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, एक गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में सोशल मीडिया पर पीएम और सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में आसपुर देवसरा पुलिस ने रविशंकर निषाद को गिरफ्तार किया। मामले में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज।

प्रतापगढ़।

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी किए जाने के मामले में आसपुर देवसरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में धरौली निवासी रविशंकर निषाद और अमित यादव द्वारा आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप है।

मामले को लेकर आमजन में आक्रोश की स्थिति उत्पन्न होने तथा शिकायतकर्ता को धमकी दिए जाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को रविशंकर निषाद (46) पुत्र स्व. जगन्नाथ निषाद, निवासी धरौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। मामले में धारा 352, 351(3), 353(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक अथवा भ्रामक सामग्री पोस्ट, शेयर या फॉरवर्ड न करें और किसी वायरल सामग्री की सत्यता जांचे बिना उसे प्रसारित न करें। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरीन्द नारायण राय और कांस्टेबल अरविंद यादव शामिल रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button