अयोध्याताज़ा ख़बर

अयोध्या के यश पाठक का प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन, हुआ भव्य स्वागत

अयोध्या के भाजपा नेता यश पाठक का प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता इंडिया ओपन के लिए चयन हुआ है। आसनसोल में 18 से 28 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिता से पहले भाजपा कार्यालय में उनका स्वागत किया गया।

अयोध्या

प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता (इंडिया ओपन) के लिए चयनित भाजपा नेता यश पाठक का सोमवार को सहादतगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यश पाठक को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

यश पाठक का चयन 18 सितंबर से 28 सितंबर तक आसनसोल, पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता (इंडिया ओपन) के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में देशभर से हजारों खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यश पाठक के चयन को भाजपा नेताओं ने अयोध्या के लिए गौरव की उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अयोध्या के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि शूटिंग जैसे खेलों में अयोध्या के युवाओं की बढ़ती भागीदारी उत्साहजनक है। खेल प्रतिभाओं को उचित मंच मिलने से युवा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या की धरती पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यश पाठक का प्री-नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन पूरे अयोध्या के लिए गौरव का विषय है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यश पाठक का प्री-नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन अयोध्या के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। खेल के क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जाने चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, अभिषेक मिश्र, महामंत्री शैलेंद्र कोरी, परमानंद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, बालकृष्ण वैश्य, शशिप्रताप सिंह, हरिभजन गौड़, अरविंद सिंह, अमित कुमार मिश्र, ओमिश अग्रहरि, शुभम श्रीवास्तव, आकाश सोमवंशी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने यश पाठक को प्रतियोगिता में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button