ताज़ा ख़बरप्रयागराज

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में निकलेगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की धार्मिक शोभायात्रा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में निकलेगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की धार्मिक शोभायात्रा – भिखारी प्रजापति
प्रयागराज। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक वर्चुअल बैठक प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा ने किया। बैठक में आगामी 16 अगस्त को झांसी में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की तैयारी की समीक्षा की गई। धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य डॉ. हरिओम पाठक ने कहा कि जिलाध्यक्ष हमारी ताकत हैं | श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति पर निकलने वाली धार्मिक शोभा यात्रा की कमान जिलाध्यक्षों के ही हाथ रहेगी इसलिए जिलाध्यक्ष बैठक में अवश्य भाग लें मातृशक्ति व अन्य प्रकोष्ठों के भी जिलाध्यक्ष बैठक में भाग लें |
सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गंगा शर्मा कौशिक,क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी, आशा शर्मा, नीलम गिरी, किन्नर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरी, श्रीवंत तिवारी, संजय शुक्ला तथा मनोज प्रजापति ने कहा कि बैठक में समय सीमा का ध्यान रखना होगा।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button