ताज़ा ख़बरप्रयागराज

संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा, शहर उत्तरी और पश्चिमी में बरसे फूल; विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया स्वागत

प्रयागराज में संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर निकली कलश वंदन यात्रा शहर उत्तरी और पश्चिमी विधानसभा पहुंची। प्रीतम नगर में विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने स्वागत किया।

प्रयागराज।

संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा शनिवार को शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को कलश यात्रा शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के शिवकुटी, वेणी माधव, सिविल लाइंस और विश्वविद्यालय मंडल के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी।

प्रीतम नगर मंडल में भव्य स्वागत

शहर पश्चिमी विधानसभा के प्रीतम नगर मंडल में पहुंची कलश वंदन यात्रा का विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और अभियान के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर ने विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ स्वागत किया।

प्रीतम नगर मंडल के विभिन्न दलित बस्तियों और अन्य क्षेत्रों से होकर कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच बड़ी संख्या में लोग यात्रा के साथ चलते और झूमते नजर आए।

‘संत रविदास हम सबके हैं’

स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि संत रविदास हम सबके हैं और उनके संदेश हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जिसे आज भी आगे बढ़ाने की जरूरत है।

कलश वंदन यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी, प्रीतम नगर मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, अजय हेला, संजय कुशवाहा, वीरेंद्र पासी, विक्रम पटेल, पार्षद दीपक कुशवाहा, शिव भारती, पूर्व पार्षद आनंद सिंह, शोभिता श्रीवास्तव, शेरू पाल, प्रेम केसरवानी और धर्मेंद्र पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button