ताज़ा ख़बरप्रयागराज

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने डॉ. भास्कर शर्मा को ‘समर्पण सम्मान’ से किया सम्मानित, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

प्रयागराज के डॉ. भास्कर शर्मा को बस्ती में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने ‘समर्पण सम्मान’ से सम्मानित किया। डॉ. शर्मा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

प्रयागराज।

चिकित्सा और होम्योपैथी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. भास्कर शर्मा को ‘समर्पण सम्मान’ से सम्मानित किया गया। आठ अगस्त 2026 को बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने डॉ. शर्मा को सम्मान पत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है डॉ. भास्कर शर्मा का नाम

डॉ. भास्कर शर्मा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी होम्योपैथी पुस्तक होम्योपैथिक एनसाइक्लोपीडिया मटेरिया मेडिका की रचना की है। चिकित्सा और होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर उन्हें देश-विदेश में कई सम्मान मिल चुके हैं।

देश-विदेश में मिल चुके हैं सैकड़ों सम्मान

डॉ. भास्कर शर्मा को अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इनमें स्टार ऑफ होमियोपैथी-लंदन, प्रेसिडेंशियल यूथ फिटनेस अवॉर्ड-अमेरिका, डॉक्टर सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड-लंदन, वरिष्ठ होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड-सिंगापुर, डॉ. एलेन इंटरनेशनल अवॉर्ड-थाईलैंड और डॉक्टर कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड-मलेशिया प्रमुख हैं।

इसके अलावा उन्हें ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी-दुबई, होम्योपैथी शिरोमणि-मस्कट, ग्लोबल एनवायरमेंटल अवार्ड-फिलीपींस, साहित्य रत्न-कनाडा, बेस्ट होम्योपैथी अवार्ड-नाइजीरिया, ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी अवार्ड-अफ्रीका, इंटरनेशनल पीस अवॉर्ड-इंडोनेशिया, डॉक्टरेट अवॉर्ड-अल्जीरिया और होम्यो भूषण-काठमांडू सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।

डॉ. शर्मा को होम्योपैथी श्री गोवा, होम्योपैथी रत्न और चिकित्सा रत्न जैसे सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं।

चिकित्सकों और गणमान्य लोगों ने दी बधाई

‘समर्पण सम्मान’ मिलने पर डॉ. सोतांग त्रिपाठी, डॉ. चंद्रशेखर वर्मा, डॉ. ओपी श्रीवास्तव, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. अजीत, डॉ. एम. शर्मा समेत बड़ी संख्या में चिकित्सकों और गणमान्य लोगों ने डॉ. भास्कर शर्मा को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button