ताज़ा ख़बरप्रयागराज

SRN अस्पताल का नाम शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर रखने की मांग, धरने में शामिल होंगे काकोरी के शहीद के परिजन

प्रयागराज में अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के सम्मान में एसआरएन अस्पताल का नाम बदलने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। 8 अगस्त को काकोरी के शहीद के परिजन भी आंदोलन में शामिल होंगे।

प्रयागराज।

काकोरी कांड के महानायक अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के सम्मान में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन अस्पताल) का नाम उनके नाम पर रखने की मांग को लेकर प्रयागराज में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन में छात्र, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक लगातार समर्थन दे रहे हैं।

महुआ डाबर संग्रहालय के नेतृत्व में एसआरएन अस्पताल परिसर में आयोजित धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने शहीद ठाकुर रोशन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी स्मृति को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की मांग दोहराई।

महुआ डाबर संग्रहालय के प्रतिनिधि डॉ. अवनीश सिंह ने बताया कि 8 अगस्त 2026 को शहीद ठाकुर रोशन सिंह के प्रपौत्र शरद सिंह मलाका जेल पहुंचकर अपने पूर्वज को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और इसके बाद धरना स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने आम नागरिकों, छात्र-युवाओं और सामाजिक संगठनों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

धरने को संबोधित करते हुए महुआ डाबर संग्रहालय के महानिदेशक डॉ. शाह आलम राना ने कहा कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष के दौरान ठाकुर रोशन सिंह ने प्रयागराज की ऐतिहासिक मलाका जेल में सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि जन-जागरण और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से ही महान क्रांतिकारियों को उनका उचित सम्मान दिलाया जा सकता है।

धरने में निशांत मोदनवाल, हिमांशु सिंह, बालाजी दिनकर, सात्विक सिंह, दीपांश यादव, राघव सिंह, हर्ष मिश्रा, शेर सिंह यादव, आदि पटेल, अमित गिरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button