ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

6.190 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में बाघराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रतापगढ़ के बाघराय थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत औतारपुर रामवन गमन मार्ग तिराहे के पास चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 6.190 किलो अवैध गांजा बरामद किया।

प्रतापगढ़।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाघराय थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बाघराय पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान औतारपुर रामवन गमन मार्ग तिराहे के पास तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान युवराज, निखिल और आलोक के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 6.190 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों में खलबली मच गई है।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button