ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

हत्या के प्रयास में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी अनूप कुमार तिवारी को पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से गिरफ्तार किया। आरोपी को गोदाही चौराहे के पास से दबोचा गया।

प्रतापगढ़।

संग्रामगढ़ पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी अनूप कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गोदाही चौराहे के पास से मुखबिर की सूचना पर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, खनवारी गांव में प्रधानी की रंजिश को लेकर छह फरवरी की रात मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। मामले में तहरीर के आधार पर संग्रामगढ़ थाने में पांच नामजद समेत चार-पांच अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में अनूप कुमार तिवारी वांछित था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय व सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी अनूप कुमार तिवारी (40) निवासी खनवारी को पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button