ताज़ा ख़बरप्रयागराज

अबान अहमद का शव हटवा गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

प्रयागराज में अबान अहमद का शव शुक्रवार सुबह हटवा गांव पहुंचा, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात है। जुमे की नमाज के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी है।

प्रयागराज I

माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शुक्रवार सुबह उसका शव प्रयागराज के हटवा गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिजनों और स्थानीय लोगों ने अबान के अंतिम दर्शन किए।
बताया जा रहा है कि जुमे की नमाज के बाद अबान अहमद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

अबान अहमद की मौत झांसी में हुए सड़क हादसे में हुई थी। रिपोर्टों के मुताबिक वह प्रयागराज से झांसी जा रहा था। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

सुनील सोमवंशी प्रयागराज

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button