ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित युवक गिरफ्तार, शादी से इनकार के बाद युवती ने की थी आत्महत्या

प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में वांछित अमित सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोप है कि शादी से इनकार के बाद युवती ने गंगा पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी अमित सोनकर (25) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को ग्राम पाटीहार से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वह घटना के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार छिपता फिर रहा था।

शादी से इनकार के बाद युवती ने गंगा पुल से लगाई थी छलांग

पुलिस के मुताबिक, 4 अगस्त 2026 को मुबारकपुर पाटीहार निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन का अमित सोनकर से प्रेम संबंध था और वह उससे विवाह करना चाहती थी। आरोप है कि अमित ने शादी से इनकार कर दिया और कथित रूप से अपमानजनक बातें कहीं, जिससे आहत होकर युवती ने 3 अगस्त को करेंटी गंगा पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

इस मामले में मानिकपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पूछताछ में प्रेम संबंध की बात स्वीकार

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अमित सोनकर ने स्वीकार किया कि उसका मृतका से प्रेम संबंध था, लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। उसने यह भी बताया कि युवती और उसके परिजन विवाह का दबाव बना रहे थे, जिसके बावजूद उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने आत्महत्या कर ली।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button