हरगांव चीनी मिल ने शुरू किया मानसून गन्ना बोआई अभियान, किसानों को आधुनिक खेती अपनाने की सलाह
सीतापुर के हरगांव चीनी मिल में मानसून गन्ना बोआई अभियान का शुभारंभ हुआ। प्रगतिशील किसान के खेत में गन्ने की बुवाई कर किसानों को ट्रेंच विधि और आधुनिक कृषि तकनीकों से अधिक उत्पादन के लिए जागरूक किया गया।

सीतापुर:
हरगांव चीनी मिल ने अगस्त माह के मानसून गन्ना बोआई अभियान का शुभारंभ किया। चीनी मिल के अधिशाषी उपाध्यक्ष केपी सिंह ने विधिवत पूजन के साथ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान क्षेत्र के बनियानी गांव की प्रगतिशील किसान नंदी देवी के खेत में अगेती गन्ना प्रजाति 0118 की बुवाई कर अभियान का शुभारंभ किया गया।
आधुनिक तकनीक अपनाने पर दिया जोर
कार्यक्रम में चीनी मिल के अधिकारियों ने किसानों को मानसून के दौरान गन्ने की बुवाई के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि समय पर बुवाई और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने से गन्ने की पैदावार के साथ गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
ट्रेंच विधि से बढ़ेगा उत्पादन
अधिकारियों ने किसानों को ट्रेंच विधि सहित उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर लागत कम होती है और उत्पादन बेहतर मिलता है।
बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद
कार्यक्रम में गन्ना महाप्रबंधक संजीव राना, उपाध्यक्ष गन्ना मनोज नरवाल, उपप्रबंधक गन्ना अजय मिश्रा, विनीत सिसोदिया, डायरेक्टर रामसेवक सिंह, लालजी, सर्वजीत सिंह, मलेन्द्र बहादुर सिंह, राजकिशोर सिंह सहित चीनी मिल के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।





