चित्रकूट: एएसपी पीयूषकांत राय ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण, पुलिस लाइन और डायल 112 व्यवस्था परखी
चित्रकूट में एएसपी पीयूषकांत राय ने पुलिस लाइन की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। वाहनों, डायल 112, बैरक, भोजनालय और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

चित्रकूट:
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पीयूषकांत राय ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और मानसिक फिटनेस बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के व्यायाम कराए तथा दौड़ भी कराई।
पुलिस लाइन और परिवहन शाखा का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद परिवहन शाखा पहुंचकर थानों से आए दोपहिया और चारपहिया वाहनों, डायल 112 पीआरवी तथा अन्य सरकारी वाहनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।
डायल 112 कार्यालय, बैरक और भोजनालय की जांच
एएसपी ने डायल 112 कार्यालय, आवास परिसर, बैरक, सीपीसी कैंटीन, मंदिर, भोजनालय और ऑर्मरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
रिक्रूट आरक्षियों से ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से व्यावहारिक परीक्षण की तैयारियों और प्रशिक्षण संबंधी जानकारी भी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।





