ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

सई नदी में पुल से युवक और युवती ने लगाई छलांग, युवती बची, युवक की तलाश जारी

बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम पर हुई घटना से मचा हड़कंप, पुलिस और गोताखोर द्वारा जारी है सर्च अभियान।

लालगंज, प्रतापगढ़। बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम स्थित सई नदी में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक और एक युवती ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छलांग लगाने के बाद युवती किसी तरह तैरकर नदी के किनारे पहुंच गई, जहां मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं युवक नदी की धारा में लापता हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक सई नदी में सर्च अभियान जारी रहा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।

लापता  युवक की पहचान अमेठी के थाना संग्रामपुर के अंतू के विशेषरगंज का रहने वाला रवि मौर्य है। बताया जाता है कि युवक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले घर वालों को मोबाइल पर सूचना भी दे दिया था।युवती से पूछताछ के बाद घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया। जबकि गोताखोर लगातार नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं।

पुलिस और गोताखोरों द्वारा सर्च अभियान लगातार जारी है। घटना से संबंधित जैसे नई और आधिकारिक जानकारी प्राप्त होगी, समाचार को अपडेट किया जाएगा।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button