
कुंडा/प्रतापगढ़।
महेशगंज थाना क्षेत्र के अहलादगंज गांव की रहने वाली तरन्नुम बानो पत्नी मोहम्मद अली के अनुसार, उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। परिवार में ननद की शादी 25 जुलाई 2026 को प्रस्तावित थी, जिसके चलते उनके पति घर आए थे।
आरोप है कि 24 जुलाई की शाम करीब सात बजे जब उनके पति परिवार के लोगों से मिलने गए थे, तभी उनके जेठ बसम उर्फ शिब्बू, ससुर गुलाम नबी, देवर अब्दुल खालिद और सास हुस्नबानो निशा उनके घर पहुंचे।तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की तथा लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं।
इसी बीच आरोपियों द्वारा उन्हें और उनके भाई को दोबारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पीड़िता का कहना है कि इस कथित ऑडियो के सामने आने के बाद वह और उनका परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में रह रहे हैं।तरन्नुम बानो के अनुसार, उन्होंने 29 जुलाई को क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया और अपनी सुरक्षा की मांग की थी।





