ताज़ा ख़बरसुलतानपुर

सुल्तानपुर में ट्रैक्टर के नीचे दबकर पोस्टमास्टर की मौत, खेत में फंसा ट्रैक्टर निकालते समय हुआ हादसा

सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालते समय पोस्टमास्टर दिनकर चतुर्वेदी की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सुल्तानपुर।

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के इमली गांव में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास कर रहे पोस्टमास्टर की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खेत में पलेवा करते समय फंसा ट्रैक्टर

जानकारी के अनुसार इमली गांव निवासी किसान दिनकर चतुर्वेदी (55) बुधवार सुबह खेत में जुताई और पलेवा का काम करने गए थे। इसी दौरान खेत की कीचड़ में उनका ट्रैक्टर फंस गया।

ट्रैक्टर को बाहर निकालने के प्रयास के दौरान अचानक वाहन का अगला हिस्सा पलट गया, जिससे दिनकर चतुर्वेदी ट्रैक्टर के नीचे दब गए।

ग्रामीणों ने बचाने का किया प्रयास, नहीं बची जान

हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मृतक की पत्नी पुष्पा चतुर्वेदी की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इमली गांव डाकघर में पोस्टमास्टर थे दिनकर चतुर्वेदी

बताया गया कि दिनकर चतुर्वेदी इमली गांव स्थित डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतक की मां जसोदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में पत्नी के अलावा बेटियां स्वाति, तृप्ति (23), दीप्ति (21) और बेटा श्रेयांश (16) हैं। श्रेयांश कक्षा 10 का छात्र है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दोस्तपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button