ताज़ा ख़बरसुलतानपुर

सुल्तानपुर में सांप के काटने से अधेड़ महिला की मौत, गेहूं निकालते समय हुआ हादसा

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में बखारी से गेहूं निकालते समय सांप ने महिला को काट लिया। अस्पताल ले जाते समय 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

सुल्तानपुर।

कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में सांप काटने से एक महिला की हालत नाजुक हो गई। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ, जब महिला लोहे की बखारी से गेहूं निकालने गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

भगौतीपुर निवासी राजाराम की पत्नी भगनी (53) गृहणी हैं। मंगलवार की देर शाम वे घर के कमरे में रखे लोहे की बखारी से गेहूं निकालने गई थी। बताते हैं कि बखारी के नीचे ही मौजूद एक विषधर सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने से उनकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन परिजन उन्हें लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। पर, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

वे अपने पीछे पांच बेटे – बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।तहसील प्रशासन द्वारा मौके पर जांच पड़ताल कर रिपोर्ट भेज दी गई है।जल्द ही परिवार को शासन से मिलने वाली सहायता राशि प्राप्त हो जाएगी

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button