
प्रयागराज।
लायंस क्लब इंटरनेशनल के चीफ मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने बताया कि सत्र 2026 -27 का
शुभारंभ हो चुका है। प्रयागराज में अनेक लॉयन क्लबों का अधिष्ठापन समारोह
लगातार आयोजित किया जा रहा है।
मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी की प्रेरणा और शुभकामनाओं के साथ इसी क्रम में लायंस क्लब इलाहाबाद अशोक द्वारा सत्र 2026 27 की प्रथम सभा में नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया गया।
सभा में नई टीम के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी, सचिव सुनील छिब्बर एवं कोषाध्यक्ष लायन डॉक्टर स्नेह लता दुबे को सम्मान दिया गया एवं उन्होंने अपनी रिपोर्ट की प्रस्तुति सभा के सामने रखा।
सभा में बोर्ड आफ डायरेक्टर्स लायन डॉक्टर अजय धर दुबे, लायन डॉक्टर अनिल कालरा सर्जन, लायन डॉक्टर आरकेएस चौहान नेत्र सर्जन, लायन हेमेंद्र कुमार एवं लायन इं धीरेंद्र मिश्रा ने अपने अपने उद्बोधन में लायंस इंटरनेशनल के भविष्य योजना के बारे में चर्चा किया।
सर्विस चेयरपर्सन लायन निशा छिब्बर, पर्यावरण चेयरपर्सन लायन अंजली श्रीवास्तव, हंगर चेयरपर्सन लायन मुकुल श्रीवास्तव, मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन अलका गुप्ता, मंडल चेयरपर्सन पर्यावरण लायन माला मिश्रा, टेल ट्विस्टर लायन अंबिका गुप्ता, टेमर लायन डॉ सुधा सिंह, लायन दिनेश केसरवानी कैंप को चेयरपर्सन एवं लायन डॉ अजयधर दुबे कैंप चेयरपर्सन एवं मंडल चेयरपर्सन आंगनवाड़ी, डॉ अनिल कलरा ह्यूमैनिटेरियन चेयरपर्सन, लायन बीना केसरवानी कल्चरल चेयरपर्सन आदि ने अपने अपने दायित्व के निर्वहन के लिए वचन दिया।



