
प्रतापगढ़।
शहर के बलीपुर में श्री साई नारायण संस्थान द्वारा परंपरागत ढंग से हर साल गुरु पूर्णिमा पर होने वाले तीन दिनों के साई नाथ महोत्सव की शुरुआत मंगलवार से हुई। पहले दिन बाबा के जयकारों के बीच पालकी शोभा यात्रा नगर में निकाली गई।
गर्मी व उमस के बाद भी यात्रा में बाबा के भक्त शामिल हुए। फूलों से सजे रथे पर विराजे शिरडी वाले साई बाबा की एक झलक पाने को लोग लालायित रहे। बलीपुर से निकली यात्रा आंबेडकर चौराहा, श्रीराम चौराहा, चौक से बाबागंज व भंगवा चुंगी होकर रात में फिर बलीपुर मंदिर पहुंची। वहां पर पूजन करके बाबा को पुनरू मंदिर में विराजित किया गया।
यात्रा में पूरे रास्ते कंधे पर भक्तों ने बाबा की पालकी ढोई। महिलाएं भी शामिल रहीं। श्रद्धा-सबुरी का बाबा का मंत्र गूंजा। संयोजक साई नारायण संस्थान के अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ ने कहा कि बाबा के दरबार में अपनत्व मिलता है। गुरु पूर्णिमा पर यह परंपरा संरक्षक पं. हृदय नारायण मिश्र ने डाली थी।
इसके बाद बुधवार को गुरुपूर्णिमा पर दोपहर में एक बजे बाबा का पूजन व आरती होगी। समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, संजय खंडेलवाल, संतोष त्रिपाठी निशुल्क, विनोद कुमार सिंह, राकेश साधवानी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदीप शुक्ल, सीएम त्रिपाठी, चंद्रमौलि सिंह, शिवेंद्र नाथ मिश्र, देवव्रत मिश्र, उत्कर्ष मिश्र, विवेक ढींगरा, विजय कुमार शुक्ल, देवेश प्रताप सिंह, रमाकांत श्रीवास्तव व ऋषभ सिंह समेत महिला भक्त मंडल, बाल भक्त मंडल व युवा टीम ने सहभागिता की।





