ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास जारी: राजेंद्र केसरवानी

लालगंज में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष का सम्मान, व्यापारी हितों के मुद्दों पर हुई चर्चा

नगर पंचायत लालगंज स्थित भाजपा नेता एवं ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश जायसवाल (पप्पू) के आवास एवं प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी एवं उनकी टीम का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी ने कहा कि प्रदेश के व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने सरकार के समक्ष रखी गई प्रमुख मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यापारियों के लिए ₹10 लाख का व्यापारी बीमा, ₹30 हजार प्रतिमाह व्यापारी पेंशन तथा अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के अनावश्यक उत्पीड़न, प्रताड़ना और जेल भेजे जाने जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने की पूरी उम्मीद है।

मिथिलेश जायसवाल ने आगंतुक व्यापार मंडल पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की प्रत्येक जायज समस्या के समाधान के लिए वह सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।
बैठक में व्यापार मंडल लालगंज के अध्यक्ष शत्रुघ्न शुक्ला, महामंत्री रमेश कौशल, विक्की केसरवानी, शिव कुमार केसरवानी, अमृतलाल गुप्ता, मनोज चौरसिया, शंकरलाल मोदनवाल, मंटू पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button