पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज: प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षकों ने सदर विधायक को सौंपा ज्ञापन, CM से उठेगा मुद्दा
प्रतापगढ़ में बेसिक शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाली की मांग को लेकर सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। विधायक ने मुख्यमंत्री से मुद्दा उठाने का भरोसा दिया।

प्रतापगढ़। विज्ञापन के आधार पर नियुक्त शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर जिले के बेसिक शिक्षकों ने रविवार को डॉ. विनोद त्रिपाठी के नेतृत्व में सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
शिक्षकों ने विधायक से मांग की कि विज्ञापन के आधार पर नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने के लिए सरकार से प्रभावी पैरवी की जाए। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने आश्वासन दिया कि वह 28 जुलाई को प्रमुख सचिव एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिक्षकों की मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन का आधार भी।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ बाबा बेलखरनाथ धाम के अध्यक्ष अजीत कुमार, मंत्री प्रभात मिश्र, नगर अध्यक्ष मनोज पांडेय, शफीक अहमद, आदित्य सोमवंशी, डॉ. हीरालाल मौर्य, ललित मिश्रा ‘सरस’, राजेश कुमार मिश्रा, दीपेश दुबे, राजेश पांडेय, रविशंकर उपाध्याय, अटेवा के अध्यक्ष सीपी राव, उपाध्यक्ष विश्वदीप सिंह, बसंत सरोज, डॉ. अनिल त्रिपाठी, रविंद्र सोनी, रमेश यादव, मनजीत सरोज, रामेंद्र श्रीवास्तव, ज्ञान शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।





